सिविल सर्जन ने दिए प्रशासनिक स्वीकृति, लोगों में खुशी
पीएचसी के ही तर्ज पर लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ सेवाएं
लखीसराय,17अगस्त,2020:
अब लोगों को आसानी के साथ बेहतर स्वास्थ सेवाएं मिलेंगी। इसको लेकर जिले के सूर्यगढ़ा पीएचसी के अधीनस्थ तीन हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए जिला सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस ख़बर से सूर्यगढ़ा पीएचसी प्रबंधन के साथ इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।
लोगों को इलाज के लिए पीएचसी का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
सिविल सर्जन डॉ आत्मानंद राय ने बताया वेलनेस सेंटर खुलने बाद लोगों को इलाज के पीएचसी जाने की ज़रुरत नहीं होगी। वेलनेस सेंटर में पीएचसी के ही तरह लोगों का समुचित इलाज होगा एवं हर सुविधाओं का लोग लाभ ले सकेंगे। प्रसव से लेकर हर तरह के प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी।
एक अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र व दो उप केंद्र को बनाया जाएगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
सूर्यगढ़ा पीएचसी के अधीनस्थ संचालित अतिरिक्त स्वास्थ उप केंद्र किरणपुर एवं रामपुर व रसलपुर स्वास्थ उप केंद्र को कर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ विभाग द्वारा सभी प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गई है।एवं जल्द से जल्द विकसित करने को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति पर भी मुहर लग चुकी है।
-पीएचसी के तरह ही हर सुविधाओं से लैस होगा तीनों वेलनेस सेंटर,24 घंटे मिलेगी सेवा
सूर्यगढ़ा पीएचसी के अधीनस्थ खुलने वाले तीनों हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर पीएचसी के तरह ही लोगों हर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।और 24 घंटे चिकित्सक व स्वास्थ कर्मी तैनात रहेंगे।तीनों सेंटर पर सर्टिफिकेट इन कॉम्यूनिटी हेल्थ( ब्रिज कोर्स) प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। ऐसे चिकित्सकों को विभाग द्वारा पूर्व में ही छः माह का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
रिपोर्टर
Rashtra Jagrook (Admin)
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Rashtra Jagrook (Admin)