डिलीवरी एप्प से संस्थागत प्रसवों के आंकड़ों का होगा संधारण व प्रवृष्टि

जूम एप्प के माध्यम से जिले के स्वास्थ्यकर्मियों का दिया गया प्रशिक्षण

लखीसराय, 17 जून: जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने व प्रतिदिन जिले में संस्थागत प्रसवों की जानकारी एप्प के माध्यम से अपडेट करने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है. इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के मातृत्व स्वास्थ की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सरिता ने सभी चिकित्सा महाविद्यालयों व अस्पतालों सहित राज्य के सभी सिविल सर्जनों को प्रशिक्षण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि डिलीवरी एप्प के सफल संचालन के लिए जूम एप्प के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाये. 

पत्र में डिलीवरी एप्प के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी केंद्रों पर होने वाली संस्थागत प्रसव की अनुश्रवण एवं आंकड़ों का संधारण व प्रवृष्टि करने के लिए डिलेवरी एप्प विकसित किया गया है. ताकि सभी सरकारी प्रसव केंद्रों पर प्रतिदिन होने वाले संस्थागत प्रसव की जानकारी एप्प के माध्यम से प्राप्त की जा सके. इसे लेकर एप्प पर आंकड़ों का संधारण प्रवृष्टि करने से पूर्व इसका प्रशिक्षण करवाया जाना आवश्यक है. ताकि आंकड़ों की प्रवृष्टि करने में किसी प्रकार की परेशानी  न हो. राज्य स्तर से इसके लिए प्रशिक्षण दिया प्रदान कराया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में जिले से सभी डिस्ट्रिक्ट मोनिटरिंग एंड इवेल्यूऐशन ऑफिसर ,प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित उपाधीक्षक तथा प्रसूति रोग विशेषज्ञ आदि भाग लेंगे. 

सिविल सर्जन डॉ आत्मानंद राय ने बताया कि इस निर्देश के आलोक में जूम एप्प के माध्यम से डिलीवरी एप्प की जानकारी देने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर आगे भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिले में संस्थागत प्रसव संबंधी आंकड़ों को डिलीवरी एप्प के माध्यम से अपलोड कर इसकी सूचना राज्य स्वास्थ्य समिति को नियमित दी जायेगी. उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव व मातृत्व सुरक्षा को लेकर लाभार्थियों को अन्य आवश्यक योजनाओं की जानकारी भी आशा के माध्यम से दी जा रही है

रिपोर्टर

  • Rashtra Jagrook (Admin)
    Rashtra Jagrook (Admin)

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Rashtra Jagrook (Admin)

संबंधित पोस्ट