Breaking News
Trending
नईदिल्ली-
दिल्ली के रामलीला मैदान में सीपीआई ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ
एक बड़ी रैली का आयोजन किया। इस खास रैली में देश भर के कार्यकर्ता और प्रतिनिधि
के साथ आम लोगों ने भाग लिया। उत्तराखंड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य
सचिव कॉमरेड जगदीश कुलियाल ने इस मौके पर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार
पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ चुनिंदा कॉरपोरेट समूहों के पक्ष में नीतियां
अपनाते हैं। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार एक फासीवादी शासन चला रही है।
देश भर में गरीब लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। सरकार
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निगमीकारण कर रही है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह
से ध्वस्त हो चुकी है।
कॉमरेड जगदीश कुलियाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारी नीतियां
तेजी से कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है, जबकि आम
नागरिक को बढ़ते आर्थिक और सामाजिक दबावों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य सचिव कॉमरेड जगदीश कुलियाल ने कहा कि भारत की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक
स्थिति में चिंताजनक गिरावट देखी जा रही है। आज देश में बेरोजगारी चरम पर है।
कमजोर होती सार्वजनिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बार बार परीक्षा प्रश्नपत्रों का
लीक होना और महिला आरक्षम कानून का लागातार न लागू होना चिंता का विषय है।
बहरहाल सीपीआई की दो दिवसीय केंद्रीय समिति की बैठक हो रही है जिसमें छात्र
की परीक्षा के चिंता से लेकर किसान को अपनी फसल का उचित दाम मिले इसके लिए रणनीति
तय की रही है।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Aishwarya Sinha